सुन रहा है कोई... - अनिल पुष्कर

अनिल पुष्करअनिल पुष्कर2 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

इससे खतरनाक
और क्या होगा कि
हम सभी उस पायदान पर हैं जहाँ
तमाम मौतें साफ़गोई से होते हुए भी रहस्मय बताई जा रही हैं
रोज़ कई-कई लाशें सड़क नाले खेत जंगल में पाई जा रही हैं ।
और हम सभी बुत बने जाने किस धुन में मग्न हैं ।
अब तो जैसे हमारे भीतर की किवाड़ें-कुण्डियाँ तोड़ रहा है कोई
कोई बिना आवाज़ दिए ही चाकू लिए भागा आ रहा है पीठ-पीछे ।

और हम सभी
उन दो आँखों पर भरोसा किए बैठे हैं जो केन्द्र में तटस्थ बैठी हैं
एक धुरी से सारी दुनिया की दूरी एक ही समय मे तय कर रही हैं
तय हो रहे हैं फ़ैसले ..
और जैसे हम न बोलेंगे तो भी
सुन रहा है कोई...
अनिल पुष्कर
About the poet

अनिल पुष्कर

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like