एक सुरीली शाम का जादू-1 - अनिल पुष्कर

अनिल पुष्करअनिल पुष्कर2 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

हम जिस जलसे में बैठे हैं
हत्यारे बाँसुरी बजा रहे है
और हम -- तालियाँ ।

एक-एक कर तन्दूर में लाशें पकती हैं
मीठा गोश्त परोसा है ।
उँगलियाँ लजीज़ शोरबे में सनी हुई हैं ।
रसना पे थिरकता स्वाद उतरा रहा है
आँखों में चस्क की लड़ियाँ नाच रही हैं

और
हत्यारे-समूह, मधुर राग आलाप रहे है ।
अनिल पुष्कर
About the poet

अनिल पुष्कर

View profile & all 37 Poems / Stories