हम कुछ ज़्यादा नहीं चाहते

अनिल कुमार सिंहअनिल कुमार सिंह25 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

हम कुछ ज़्यादा नहीं चाहते

सिवा इसके

कि हमें भी मनुष्य समझें आप

सड़ी हुई लाशों पर जश्न कुत्ते और गिद्ध मनाते हैं

ज़िंदगी शतरंज का खेल नहीं

जिसमें हमारी शह देकर

जीत लेना चाहते हैं आप

हम कुछ भी ज़्यादा नहीं चाहते

सिवा इसके कि

कहीं न कहीं बचा रहे हमारा थोड़ा-सा स्वाभिमान

समय यूँ ही नहीं गुज़रता

कभी-कभी तो गुज़ारना पड़ता है

सड़ाँध यूँ ही नहीं जाती

उसे समूल ख़त्म करना पड़ता है

फ़िलहाल हमारे पास कुछ भी नहीं है

सिवा आत्म-सम्मान और भाईचारे के।

अनिल कुमार सिंह
About the poet

अनिल कुमार सिंह

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like