तोड़ देंगे जंगलों का मौन
वे नहीं करेंगे इन्तज़ार सूरज आने का
बल्कि अल-सुबह ही
वे कुहरे की चादर चीरकर
भेड़ों के डोरे[1] खोल देंगे
और चल देंगे जंगल की तरफ
तब भेड़ों के खाँकर[2] बजेंगे जंगलों के बीच
खनन-मनन वाली धुनों में
दूर किसी पहाड़ पर
कुहरे के भीतर गूँजेंगी
शाश्वत खिलखिलाहटें
बजेंगी
घस्यारिनों[3] की दरातियाँ
धीरे-धीरे ही छटकेगा
कुहरा
आवाजें और साफ
और हमारे करीब होती जाएँगी
एक दिन
ठीक उसी वक़्त धार[4] पर चढ़ेगा सूरज
और बिखेर देगा
ढलानों पर
रोशनी का घड़ा
मोतियों की तरह !
वे नहीं करेंगे इन्तज़ार सूरज आने का
बल्कि अल-सुबह ही
वे कुहरे की चादर चीरकर
भेड़ों के डोरे[1] खोल देंगे
और चल देंगे जंगल की तरफ
तब भेड़ों के खाँकर[2] बजेंगे जंगलों के बीच
खनन-मनन वाली धुनों में
दूर किसी पहाड़ पर
कुहरे के भीतर गूँजेंगी
शाश्वत खिलखिलाहटें
बजेंगी
घस्यारिनों[3] की दरातियाँ
धीरे-धीरे ही छटकेगा
कुहरा
आवाजें और साफ
और हमारे करीब होती जाएँगी
एक दिन
ठीक उसी वक़्त धार[4] पर चढ़ेगा सूरज
और बिखेर देगा
ढलानों पर
रोशनी का घड़ा
मोतियों की तरह !








