ए हो
राजा नियम के
ए हो
राजा धरम के
तेरी गुद्दी[1] फोड़ गिद्द खाए
तेरे हाड़ सियार चूसे
चूहे के बिलों धंसे तेरे अपशकुनी पैर
लमपुछिया[2] कीड़े पड़े तेरी मीठी जुबान में
तेरी आँखों में मक्खियाँ भनके
आदमी का ख़ून लगी तेरी जुबान
रह जाए डुंग[3] में रे!
नाम लेवा न बचे कोई तेरा
अमूस[4] का कलिया
रोग का पीलिया
मार के निशान का नीला
ढीली हो जाय तेरी ठसक दुःख से
ए हो
मेरे पुरखो
खेत के हलिया[5]
आँगन के हुड़किया[6]
आँफर[7] के ल्वार[8]
गाड़[9] के मछलिया[10]
ढोल के ढोलियार[11]
होली के होल्यार[12]
रतेली[13] की भौजी
फतोई[14] के औजी
जाग जाग
मेरे भीतर जाग!
ए हो मेरे पुरखो
खेत के कामगारो
पहाड़ों के देवदारो
ज़मीन के दावेदारो
धिनाली[15] के दुधघरो[16]
देख लो रे
आज देख लो
अपने पनाती[17], झड़नाती[18], पड़नाती[19] की औलादों को
गाँव की सीवान से लेकर
शहर की चैबटिया[20] तक हर जगह लुट रहे हैं रे तेरे लाल
अघीयाने[21] बामुन की भैसियानी[22]खीर से सड़ रहे हैं
हिमाल सन्तानें
खसिया[23] खिसक गए हैं
हसिया[24] ख़त्म हो गए हैं
और हौसियाप्राण[25] तिलबिला रहा है
रजवाड़े अल्पसंख्यक होकर आरक्षण खा रहे हैं
हल बाने[26] वाले अब भी
हल बा[27] रहे रहे हैं
आहा हो ठाकुरो
कौन सुनाएगा रे देली में ऋतुरैन
कौन बीरों की कथा कहेगा ऐसे बखत में
जब बीर बचे ही नहीं
ए हो मेरे पुरखो
जागो जागो रे
मेरे भीतर जागो
इस बखत के बीच में
राजा नियम के
ए हो
राजा धरम के
तेरी गुद्दी[1] फोड़ गिद्द खाए
तेरे हाड़ सियार चूसे
चूहे के बिलों धंसे तेरे अपशकुनी पैर
लमपुछिया[2] कीड़े पड़े तेरी मीठी जुबान में
तेरी आँखों में मक्खियाँ भनके
आदमी का ख़ून लगी तेरी जुबान
रह जाए डुंग[3] में रे!
नाम लेवा न बचे कोई तेरा
अमूस[4] का कलिया
रोग का पीलिया
मार के निशान का नीला
ढीली हो जाय तेरी ठसक दुःख से
ए हो
मेरे पुरखो
खेत के हलिया[5]
आँगन के हुड़किया[6]
आँफर[7] के ल्वार[8]
गाड़[9] के मछलिया[10]
ढोल के ढोलियार[11]
होली के होल्यार[12]
रतेली[13] की भौजी
फतोई[14] के औजी
जाग जाग
मेरे भीतर जाग!
ए हो मेरे पुरखो
खेत के कामगारो
पहाड़ों के देवदारो
ज़मीन के दावेदारो
धिनाली[15] के दुधघरो[16]
देख लो रे
आज देख लो
अपने पनाती[17], झड़नाती[18], पड़नाती[19] की औलादों को
गाँव की सीवान से लेकर
शहर की चैबटिया[20] तक हर जगह लुट रहे हैं रे तेरे लाल
अघीयाने[21] बामुन की भैसियानी[22]खीर से सड़ रहे हैं
हिमाल सन्तानें
खसिया[23] खिसक गए हैं
हसिया[24] ख़त्म हो गए हैं
और हौसियाप्राण[25] तिलबिला रहा है
रजवाड़े अल्पसंख्यक होकर आरक्षण खा रहे हैं
हल बाने[26] वाले अब भी
हल बा[27] रहे रहे हैं
आहा हो ठाकुरो
कौन सुनाएगा रे देली में ऋतुरैन
कौन बीरों की कथा कहेगा ऐसे बखत में
जब बीर बचे ही नहीं
ए हो मेरे पुरखो
जागो जागो रे
मेरे भीतर जागो
इस बखत के बीच में








