ईजा और हिमाल

अनिल कार्कीअनिल कार्की20 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

 

एक

हिमाल की सर्द काया
खुरच के
रखे खुर जिन्होंने
उनके ही
अर्मीनिया1 ने
घास तक पहुँचने के
सारे हुनर एक
पहाड़ी स्त्री को दिए
तभी
भेड़ों के बाद
पहाड़ की सबसे दुर्गम चढ़ाई
पहाड़ी स्त्रियों के हिस्से आई

दो

आकाश जब भी बेरंग होता
ईजा अपने डोके से निकाल के सारे रंग
मुट्ठी में बंद कर
हवा को दे देती
हवा है कि
बावली पहाड़न
वह रच देती
बादलों पर
एक इनरधनुष
लौट आता
आकाश
अपने पारदर्शी
नीले रंग में

तीन 

चरवाहे भेड़ों को
सुनाया करते क़िस्से
कहते :
नदियों ने हमें प्यार किया
हिमाल ने हमें
सिखाया
प्रेम करना
भेड़ें कहतीं :
हम लौटेंगी तुम्हारे साथ
हर बार
अपने रास्तों फिर से वापस
नहीं लौटेगी नदी
फिर हिमाल में
क्योंकि
नदी भेड़ नहीं होती

अनिल कार्की
About the poet

अनिल कार्की

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like