इनर ग्राउंड - अनिल करमेले

अनिल करमेलेअनिल करमेले2 Sept 1965

6 min read · 12.4K reads

जून में इनर ग्राउंड कैसा दीखता हेागा
इसकी कल्पना बहुत मुश्किल थी
अप्रैल की आख़िरी तारीख़ को मिले
परीक्षाफल की खुशी को समेटे हम दो महीने
बाक़ी दस महीनों को भुला देना चाहते थे

मई और जून में कई मौके आते
जब जाया जा सकता था शहर
हम कभी शहर न जाने की कसमें खाते

बिसराए तेज़ धूप में सब कुछ
करते रहते अमराइयों में लेटे कोयलिया आम का जुगाड़
तमाम उठा-पटक के बाद घर के कबाड़ से
हर गर्मियों में ढूँढी जाती एक डिब्बी
नमक मिर्च और धनिया के मसाले के लिए यह ज़रूरी थी

बिजली के मोटे जर्मन तार को घिसकर
बनाते एक तेज़ चाकू और एक रिंग होती लोहे की
चलती का नाम गाड़ी
चाकू रिंग और मसाले की डिब्बी
गर्मियों के बेहतरीन साथी होते

और इसके बाद पाने के लिए कुछ नहीं बचता
उस मिशन स्कूल के प्रभु ईसू के संदेश
हम भुला देना चाहते पिछली कक्षा की पुस्तकों की तरह

तमाम गर्मियों में
हमारे सपनों से स्कूल गायब रहता
मगर पहली बौछार के साथ दस महीनों की
पढ़ाई की संपूर्ण घृणा उजागर होती

शहर पहुँचते ही सबसे पहले दीखता ईनर ग्राउंड
और उसके ठीक सामने मिशन स्कूल
पहली जुलाई से हमारी पीठ पर सवार।
अनिल करमेले
About the poet

अनिल करमेले

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like