कहें केदार खरी-खरी

अनिल जनविजयअनिल जनविजय28 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

कहें केदार खरी-खरी

बात उनकी

नीम की निबौली

चखने में कड़वी लगे

पर जो होती

गुणयुक्त औषध भरी

वे न कहते

बात ऐसी

सुनने में भली लगे

कानों को रसभरी लगे

चिकनाई युक्त सजी-सँवरी

बात उनकी

तेज़ तीखी

आदमी के दिल में चुभे

बरछी-सी सीधी घुसे

बीच भोजन मुँह में जैसे

आ गई हो मिर्च हरी

कहें केदार खरी-खरी

अनिल जनविजय
About the poet

अनिल जनविजय

View profile & all 70 Poems / Stories