बहुत दिनों में धूप - अनिल जनविजय

अनिल जनविजयअनिल जनविजय28 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

बहुत दिनों में धूप निकली
दिन आज का भरा-भरा है
पत्ते झर चुके पेड़ों के
पर मेरा मन हरा-हरा है
दसों दिशाएँ भरी हुई हैं सौरभ से
मौसम त्रिलोचन का ’नगई महरा’ है
यह शरद की धूप कितनी कमनीय है
चारों ओर जैसे स्वर्ण ही स्वर्ण फहरा है

(मस्क्वा, 2018)
अनिल जनविजय
About the poet

अनिल जनविजय

View profile & all 70 Poems / Stories