About अंदलीब शादानी
उपनाम : 'अंदलीब' मूल नाम : वजाहत हुसैन जन्म : 01 Mar 1904 | संभल, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Jul 1969 | ढाका, बंगलादेश अंदलीब शादानी की गिनती उर्दू के लोकप्रिय रूमानी शायरों में होता है. वह अपनी शायरी के अति रूमानी फ़िज़ा की वजह से बहुत लोकप्रिय और मशहूर हुए. शायरी के अलावा उन्होंने कहानियां और समालोचनात्मक व जीवनपरक आलेख भ…
Selected Quotes
About अंदलीब शादानी
उपनाम : 'अंदलीब'
मूल नाम : वजाहत हुसैन
जन्म : 01 Mar 1904 | संभल, उत्तर प्रदेश
निधन : 29 Jul 1969 | ढाका, बंगलादेश
अंदलीब शादानी की गिनती उर्दू के लोकप्रिय रूमानी शायरों में होता है. वह अपनी शायरी के अति रूमानी फ़िज़ा की वजह से बहुत लोकप्रिय और मशहूर हुए. शायरी के अलावा उन्होंने कहानियां और समालोचनात्मक व जीवनपरक आलेख भी लिखे.
एक मार्च 1904 को पैदा हुए. वतन संभल ज़िला मुरादाबाद था. पंजाब यूनिवर्सिटी से फ़ारसी साहित्य में एम.ए. किया और 1934 में लंदन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. कुछ समय तक हिन्दू कालेज दिल्ली में उर्दू-फ़ारसी के लेक्चरर रहे, उसकेबाद ढाका यूनिवर्सिटी में लेक्चरर नियुक्त हुए. 29 जुलाई 1969 को ढाका में देहांत हुआ.
उनका काव्य संग्रह ‘निशात-ए-रफ़्ता’ के नाम से प्रकाशित हुआ. उनकी दूसरी कृतियों के नाम हैं: ‘नक्श-ए-बदीअ’ ‘उर्दू ग़ज़लगोई और दौरे हाज़िर’ ‘सरोद-ए-रफ़्ता, ‘सच्ची कहानियां’ ‘शरह रुबाईयात बाबा ताहिर’ ‘नोश व नीश तहक़ीक़ की रौशनी में’ ‘जदीद फ़ारसी ज़बान में फ़्रांसीसी के असरात’. अंदलीब शादानी ने ‘ख़ावर’ के नाम से एक अदबी रिसाला भी निकाला. उस रिसाले के ज़रिये ढाका में उर्दू अदब व शायरी के हवाले से एक नई जागृति आई.
अंदलीब शादानी: Quick Answers
Who is अंदलीब शादानी?
उपनाम : 'अंदलीब' मूल नाम : वजाहत हुसैन जन्म : 01 Mar 1904 | संभल, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Jul 1969 | ढाका, बंगलादेश अंदलीब शादानी की गिनती उर्दू के लोकप्रिय रूमानी शायरों में होता है. वह अपनी शायरी के अति रूमानी फ़िज़ा की वजह से बहुत लोकप्रिय और मशहूर हुए.
When was अंदलीब शादानी born?
अंदलीब शादानी was born on 1 March 1904. Associated place: ढाका, बंगलादेश.
When did अंदलीब शादानी die?
अंदलीब शादानी passed away on 29 July 1969.
Where can I read अंदलीब शादानी's poetry?
Kavishala has 7 couplets (sher) by अंदलीब शादानी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by अंदलीब शादानी
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by अंदलीब शादानी (चुनिंदा उद्धरण)
देर लगी आने में तुम को शुक्र है फिर भी आए तो आस ने दिल का साथ न छोड़ा वैसे हम घबराए तोउफ़ वो तूफ़ान-ए-शबाब आह वो सीना तेरा जिसे हर साँस में दब दब के उभरता देखादिल पर चोट पड़ी है तब तो आह लबों तक आई है यूँ ही छन से बोल उठना तो शीशे का दस्तूर नहींचाहत के बदले में हम बेच दें अपनी मर्ज़ी तक कोई मिले तो दिल का गाहक कोई हमें अपनाए तोझूट है सब तारीख़ हमेशा अपने को दुहराती है अच्छा मेरा ख़्वाब-ए-जवानी थोड़ा सा दोहराए तोजिगर में टीस लब हँसने पे मजबूर कुछ ऐसी ही हमारी ज़िंदगी हैCouplets (Sher) by अंदलीब शादानी
Videos on अंदलीब शादानी
Loading videos…
Books by अंदलीब शादानी
Loading books…








