उसने अपनी बात कही तो - अनवर सुहैल

अनवर सुहैलअनवर सुहैल9 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

उसने अपनी बात कही तो
भड़क उठे शोले
गरज उठी बन्दूकें
चमचमाने लगीं तलवारें
निकलने लगी गालियाँ…

चारों तरफ़ उठने लगा शोर
पहचानो…पहचानो
कौन हैं ये
क्या उसे नही मालूम
हमारी दया पर टिका है उसका वजूद
बता दो सम्भल जाए वरना
च्यूँटी की तरह मसल दिया जाएगा उसे…

वो सहम गया
वो सम्भल गया
वो बदल गया
जान गया कि
उसका पाला संगठित अपराधियों से है…
अनवर सुहैल
About the poet

अनवर सुहैल

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like