और थोड़ी-सी शर्म दे मौला - अनवर सुहैल

अनवर सुहैलअनवर सुहैल9 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

वक़्त जब करवटें बदलता है
फ़ितना-ए-हश्र साथ चलता है

मौज-ए-ग़म से ही दिल बहलता है
ये चराग़ आँधियों में जलता है

उस को तूफ़ाँ डुबो नहीं सकता
जो किनारों से बच के चलता है

किस को मालूम है जुनून-ए-हयात
साया-ए-आगही में पलता है

उन की महफ़िल में चल ब-होश-ए-तमाम
कौन गिर कर यहाँ सँभलता है

मैं करूँ क्यूँ न उस की क़दर अनवर
दिल के साँचे में अश्क ढलता है
अनवर सुहैल
About the poet

अनवर सुहैल

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like