मैं बज़्म-ए-तसव्वुर में उसे लाए - अनवर शऊर

अनवर शऊरअनवर शऊर

3 min read · 12.4K reads

मैं बज़्म-ए-तसव्वुर में उसे लाए हुए था
जो साथ न आने की क़सम खाए हुए था

दिल जुर्म-ए-मोहब्बत से कभी रह न सका बाज़
हालांकि बहुत बार सज़ा पाए हुए था

हम चाहते थे कोई सुने बात हमारी
ये शौक़ हमें घर से निकलवाए हुए था

होने न दिया ख़ुद पे मुसल्लत उसे मैं ने
जिस शख़्स को जी जान से अपनाए हुए था

बैठे थे शऊर आज मेरे पास वो गुम-सुम
मैं खोए हुए था न उन्हें पाए हुए था
अनवर शऊर
About the poet

अनवर शऊर

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like