हो गए दिन जिन्हें भुलाए हुए - अनवर शऊर

अनवर शऊरअनवर शऊर

3 min read · 12.4K reads

हो गए दिन जिन्हें भुलाए हुए
आज कल हैं वो याद आए हुए

मैं ने रातें बहुत गुज़ारी हैं
सिर्फ़ दिल का दिया जलाए हुए

एक उसी शख़्स का नहीं मज़कूर
हम ज़माने के हैं सताए हुए

सोने आते हैं लोग बस्ती में
सारे दिन के थके थकाए हुए

मुस्कुराए बग़ैर भी वो होंट
नज़र आते हैं मुस्कुराए हुए

गो फ़लक पे नहीं पलक पे सही
दो सितारे हैं जगमगाए हुए

ऐ शुऊर और कोई बात करो
हैं ये क़िस्से सुने सुनाए हुए
अनवर शऊर
About the poet

अनवर शऊर

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like