उम्र गुज़री है इल्तिजा करते - अनवर साबरी

अनवर साबरीअनवर साबरी

2 min read · 12.4K reads

उम्र गुज़री है इल्तिजा करते
क़िस्सा-ए-ग़म लब-आशना करते

जीने वाले तेरे बग़ैर ऐ दोस्त
मर न जाते तो और क्या करते

हाए वो क़हर-ए-सादगी-आमेज़
काश हम फिर उन्हें ख़फ़ा करते

रंग होता कुछ और दुनिया का
शैख़ मेरा अगर कहा करते

आप करते जो एहतराम-ए-बुताँ
बुत-कदे ख़ुद ख़ुदा ख़ुदा करते

रिंद होते जो बा-शुऊर अनवर
क्या बताऊँ तुम्हें वो क्या करते
अनवर साबरी
About the poet

अनवर साबरी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अनवर साबरी

  1. हर साँस में ख़ुद अपने न होने - अनवर साबरी

    हर साँस में ख़ुद अपने न होने का गुमाँ थावो सामने आए तो मुझे होश कहाँ था

    12.4K reads
  2. इश्क़ मुकम्मल ख़्वाब-ए-परेशाँ - अनवर साबरी

    इश्क़ मुकम्मल ख़्वाब-ए-परेशाँहुस्न हमा ताबीर-ए-गुरेज़ाँ

    12.4K reads
  3. लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका - अनवर साबरी

    लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका मेरे बादकोई आया ही नहीं आबला-पा मेरे बाद

    12.4K reads
  4. मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता है - अनवर साबरी

    मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता हैजज़्बा-ए-दिल भी मेरे काम नहीं आता है

    12.4K reads
  5. रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुम - अनवर साबरी

    रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुमबंदा-नवाज़ जैसे ख़ुदा हो गए हो तुम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like