हर साँस में ख़ुद अपने न होने - अनवर साबरी

अनवर साबरीअनवर साबरी

3 min read · 12.4K reads

हर साँस में ख़ुद अपने न होने का गुमाँ था
वो सामने आए तो मुझे होश कहाँ था

करती हैं उलट-फेर यूँही उन की निगाहें
काबा है वहीं आज सनम-ख़ाना जहाँ था

तक़सीर-ए-नज़र देखने वालों की है वर्ना
उन का कोई जल्वा न अयाँ था न निहाँ था

बदली जो ज़रा चश्म-ए-मशीयत कोई दम को
हर सम्त बपा महशर-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ था

लपका है बगूला सा अभी उन की तरफ़ को
शायद किसी मजबूर की आहों का धुवाँ था

अनवर मेरे काम आई क़यामत में नदामत
रहमत का तक़ाज़ा मेरा हर अश्क-ए-रवाँ था.
अनवर साबरी
About the poet

अनवर साबरी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अनवर साबरी

  1. इश्क़ मुकम्मल ख़्वाब-ए-परेशाँ - अनवर साबरी

    इश्क़ मुकम्मल ख़्वाब-ए-परेशाँहुस्न हमा ताबीर-ए-गुरेज़ाँ

    12.4K reads
  2. लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका - अनवर साबरी

    लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका मेरे बादकोई आया ही नहीं आबला-पा मेरे बाद

    12.4K reads
  3. मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता है - अनवर साबरी

    मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता हैजज़्बा-ए-दिल भी मेरे काम नहीं आता है

    12.4K reads
  4. रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुम - अनवर साबरी

    रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुमबंदा-नवाज़ जैसे ख़ुदा हो गए हो तुम

    12.4K reads
  5. तल्ख़ा ब-ग़म ख़नदा-जबीं हो के पिए - अनवर साबरी

    तल्ख़ा ब-ग़म ख़नदा-जबीं हो के पिए जामौहूम उम्मीदों के सहारों पे जिए जा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like