तल्ख़ा ब-ग़म ख़नदा-जबीं हो के पिए - अनवर साबरी

अनवर साबरीअनवर साबरी

3 min read · 12.4K reads

तल्ख़ा ब-ग़म ख़नदा-जबीं हो के पिए जा
मौहूम उम्मीदों के सहारों पे जिए जा

मायूस न हो बे-रुख़ी-ए-चश्म-ए-जहाँ से
शाइस्ता-ए-एहसास कोई काम किये जा

शिकवा न कर इस दौर-ए-जुनूँ-ज़ाद का कोई
तक़दीर-ए-ख़िरद-सोज़ को इल्ज़ाम दिए जा

औरों को गिरेबाँ की तुझे फ़िक्र ही क्यूँ हो
तू अपनी ही सद-चाकी-ए-दामाँ को सिये जा

हर लम्हा तग़य्युर पे निगाहों को जमाए
तू जाइज़ा-ए-गर्दिश-ए-अय्याम लिए जा

इस जब्र-ए-मशीयत को तो सहना ही पड़ेगा
बे-कैफ़ सही उन के इशारों पे जिए जा

साक़ी की नज़र से कोई निस्बत है तो अनवर
पीने की अदा ये भी है बे-जाम पिए जा
अनवर साबरी
About the poet

अनवर साबरी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अनवर साबरी

  1. हर साँस में ख़ुद अपने न होने - अनवर साबरी

    हर साँस में ख़ुद अपने न होने का गुमाँ थावो सामने आए तो मुझे होश कहाँ था

    12.4K reads
  2. इश्क़ मुकम्मल ख़्वाब-ए-परेशाँ - अनवर साबरी

    इश्क़ मुकम्मल ख़्वाब-ए-परेशाँहुस्न हमा ताबीर-ए-गुरेज़ाँ

    12.4K reads
  3. लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका - अनवर साबरी

    लब पे काँटों के है फ़रियाद-ओ-बुका मेरे बादकोई आया ही नहीं आबला-पा मेरे बाद

    12.4K reads
  4. मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता है - अनवर साबरी

    मुद्दतों से कोई पैग़ाम नहीं आता हैजज़्बा-ए-दिल भी मेरे काम नहीं आता है

    12.4K reads
  5. रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुम - अनवर साबरी

    रहते हुए क़रीब जुदा हो गए हो तुमबंदा-नवाज़ जैसे ख़ुदा हो गए हो तुम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like