कविता की मौत - अनंत भटनागर

अनंत भटनागरअनंत भटनागर

2 min read · 12.4K reads

मस्तिष्क की विराट्
शून्यता को चीरकर
विचार
जन्म पाते हैं।
शब्दों की देहरी
चढते-चढते
संवादों से
मुठभेड कर
दम तोड जाते हैं।
और फिर
दिनदहाडे
एक कविता की
मौत हो जाती है।
अनंत भटनागर
About the poet

अनंत भटनागर

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like