ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
ये लाल रँग कब मुझे छोड़ेगा
मेरा ग़म, कब तलक़, मेरा दिल तोड़ेगा
ये लाल रँग ...

किसी का भी लिया नाम तो, आई याद, तू ही तू
ये तो प्याला शराब का, बन गया, ये लहू
ये लाल रँग ...

पीने कि क़सम डाल दी, पीयूँगा किस तरह
ये ना सोचा तूने यार मैं, जीयूँगा किस तरह
ये लाल रँग ...

चला जाऊँ कहीं छोड़ कर, मैं तेरा ये शहर
यहाँ तो ना अमृत मिले, पीने को, ना ज़हर
हाय, ये लाल रँग ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like