तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
तूने बेचैन इतना ज़्यादा किया मैं तेरा हो गया मैने वादा किया
दिल ने मजबूर इतना ज़्यादा किया मैं तेरी हो गई मैने वादा किया
तूने बेचैन इतना ...

लग रहा है मुझे तेरे सर की कसम अपनी पहली मोहब्बत नहीं ये सनम
हाँ मिले और बिछड़े कई बार हम फिर से मिलने का हमने वादा किया
मैं तेरी हो गई ...

रात ढलती नहीं दिन गुज़रता नहीं मेरा दिल कब तुझे याद करता नहीं
आहें भरने से जी मेरा भरता नहीं फ़ैसला मैने ये सीधा सादा किया
मैं तेरा हो गया ...

कांच की तूने चूड़ी बलम तोड़ दी लाज की शर्म की हर कसम तोड़ दी
नींद तो लूट ली जान क्यों छोड़ दी काम तेरी निगाहों ने आधा किया
मैं तेरा हो गया ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like