तू मुझे सुना मैं तुझे सुनाऊँ - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

5 min read · 12.3K reads

 
तू मुझे सुना मैं तुझे सुनाऊं अपनी प्रेम कहानी
तू मुझे सुना मैं तुझे सुनाऊं अपनी प्रेम कहानी
कौन है वो कैसी है वो तेरे सपनों की रानी

रहती है ख़ामोश सदा बस एक पहेली सी वो
हरदम मेरे साथ मगर रहती है अकेली सी वो
एक ही बात में कर जाती है वो कितनी ही बातें
उसकी बातें खत्म न हों ढल जाएं लम्बी रातें
कभी कभी अपनी लगती है कभी कभी बेगानी
तू मुझे सुना ...

मेरे दिन में बजते हैं उसकी यादों के घुंघरू
उसको देखा तो मैं जाना क्या होता है जादू
अंगड़ाई वो लेती है दिल मेरा धड़क जाता है
उसके फूल बदन से इक शोला सा लपक जाता है
वो छू ले तो आग लगे जल जाए यार ये पानी
तू मुझे सुना ...

दूर से उसको देख के दिल की प्यास बुझा लेता हूँ
सपनों में उसकी मैं अपने दिल में आग लगा देता हूँ
और न कुछ तू पूछ मैं उसका नाम बता दूं
एक नाम है प्यार उसी का दूसरा नाम जवानी
तू मुझे सुना ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like