साथिया नहीं जाना के जी ना लगे - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

5 min read · 12.4K reads

 
र : साथिया नहीं जाना के जी ना लगे
मौसम है सुहाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना ...

ल : साथिया मैने माना के जी ना लगे
जी को था समझाना के जी ना लगे

र : साथिया नहीं जाना ...

ल : मेरे अच्छे बालमा छोड़ो आज बईयाँ
वो झूठा जो सइयाँ कल आए ना

र : जाके फिर आओगी आके फिर जाओगी
आने\-जाने में जवानी ढल जाए ना
हो छोड़ो आना जाना के जी ना लगे
साथिया नहीं जाना ...

जी का बुरा हाल है जब से जी लगाया
तुझे जी में बसाया तेरे हो लिए

ल : जी का था ख़्याल तो काहे जी लगाया
मुझे जी में बसाया ऐ जी बोलिए

र : हो अब काहे पछताना के जी ना लगे

ल : साथिया मैने माना ...

जाने की तो बालमा मर्ज़ी नहीं मेरी
डर लगता है बैरी जगवालों से

र : ओय छड्डो वी ना सोणियों जग से डरते हो
जग ख़ुद डरता है दिलवालों से

ल : ओ हो छोड़ो ये बहाना

र : के जी ना लगे

दो : साथिया नहीं जाना ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like