राम करे ऐसा हो जाए - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
राम करे ऐसा हो जाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए ...

स्वप्न चला आए कोई चोरी-चोरी
मस्त पवन गाए लोरी
चंद्र किरण बनके डोरी
स्वप्न चला आए कोई चोरी-चोरी
मस्त पवन गाए लोरी
चंद्र किरण बनके डोरी
तेरे मन को झूला झुलाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए ...

गुज़र जाएं सुख से तेरी दुख भरी रतियाँ
बदल लूँ मैं तोसे अँखियाँ
बस में अगर हों ये बतियाँ
माँगूँ दुआएं हाथ उठाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए ...

मैं ही नहीं तू ही नहीं
सारा ज़माना दर्द का है एक फ़साना
आदमी हो जाए दीवाना
याद करे गर भूल न जाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए
मैं जागूँ, तू सो जाए ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी