प्यार के इस खेल में - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

6 min read · 12.4K reads

 
प्यार के इस खेल में, दो दिलों के मेल में
तेरा पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में ...

डरता मैं नहीं, चाहे हो ज़मीं, चाहे आसमां
जहां भी तू जायेगी मैं वहां चला आऊंगा
डरता मैं नहीं, चाहे हो ज़मीं, चाहे आसमां
जहां भी तू जायेगी मैं वहां चला आऊंगा

तेरा
पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में ...

ओ जान-ए-जिगर, दिन में तू अगर, मुझसे ना मिली
सपनों में आके सारी रात जगाऊंगा
ओ जान-ए-जिगर, दिन में तू अगर, मुझसे ना मिली
सपनों में आके सारी रात जगाऊंगा

तेरा
पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में ...

दिल के हाथ से, लिख ले बात ये, वादा ये रहा
तेरे घर लेके बारात कभी आऊंगा
दिल के हाथ से, लिख ले बात ये, वादा ये रहा
तेरे घर लेके बारात कभी आऊंगा

तेरा
पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
पीछा ना मैं छोड़ूंगा सोनिये
भेज दे चाहे जेल में
प्यार के इस खेल में ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like