पतझर, सावन, बसंत बहार - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

5 min read · 12.4K reads

 
पतझर सावन बसन्त बहार
पतझर सावन बसन्त बहार
एक बरस के
मौसम चार, मौसम चार
पाँचवाँ मौसम प्यार का इन्तज़ार था
पाँचवाँ मौसम प्यार का इन्तज़ार था
पतझर सावन ...

कोयल कूके कू कू कू
कोयल कूके बुलबुल गाए
हर एक मौसम आए-जाए

लेकिन प्यार का मौसम आए
सारे जीवन में
एक बार
एक बार
पतझर सावन ...

पतझर सावन ...
पतझर सावन ...

रंगों का मेला ये जग सारा
रंगों का मेला ये जग सारा
रंग बदलती जीवन धारा
रंग बदलती जीवन धारा
प्यार का रंग है सबसे प्यारा
प्यार का रंग है सबसे प्यारा
रंग-बिरंगे
रंग हज़ार
रंग हज़ार
पतझर सावन ...

पतझर सावन बसन्त बहार
पतझर सावन बसन्त बहार
एक बरस के
मौसम चार
मौसम चार
पाँचवाँ मौसम प्यार का इन्तज़ार था
पाँचवाँ मौसम प्यार का इन्तज़ार था
पतझर सावन ...

फूल खिले न बादल बरसे
प्यार के मौसम में दिल तरसे
हो मेरे गले में अपनी नज़र से
डाल दो तुम बाँहों के हार
पतझर सावन ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like