पर्वत से काली घटा टकराई - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
आ आ परबत से काली घटा टकराई
पानी ने कैसी ये आग लगाई
हाय आग लगाई
दिल देने दिल लेने की रुत आई
परबत से काली घटा ...

मारे शरम के मैं तो सिमट गई
चुनरी मेरी मुझसे लिपट गई
ऐसे में तूने जो ली अंगड़ाई
आग लगाई
दिल देने दिल लेने की रुत आई
परबत से काली घटा ...

मस्ती में आके मैं झूम लूंगा
रोको मुझे मैं तुम्हें चूम लूंगा
मस्ती में आके मैं झूम लूंगी
रोको मुझे मैं तुम्हें चूम लूंगी
छेड़ो ना मुझको यूं छोड़ो कलाई
आग लगाई
दिल देने दिल लेने की रुत आई
परबत से काली घटा ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like