लइ के प्यार की चुनरिया - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

5 min read · 12.4K reads

 
हम क्या जानें तेरी बातें तू ही जाने राम
किस के दिल पर ना जाने तू लिख दे किस का नाम

हो लइ के प्यार की चुनरिया दरवज्जे पे खड़े हैं सांवरिया
हो लइ के प्यार ...

देर न कर चल साथ मेरे चल
अरे देर न कर चल साथ मेरे चल बीती जाए उमरिया
हां लइ के प्यार ...

सा सा नि सा नि सा नि सा नि रे रे
रे सा रे सा रे सा रे सा ग सा
सा सा नि सा नि सा नि सा नि रे रे
रे सा रे सा रे सा रे सा ग सा

ओ जळी से अब घूंघट खोल
मीठे बोल दो मुँह से बोल
झाँक झरोखे से बाहर तेरी गली में बज गया ढोल
तू कैसा है दीवाना तू कैसा मस्ताना
तू कैसा अन्जाना दीवाना मस्ताना
ओ मैं तो नाचूं बीच बजरिया
लइ के प्यार ...

ओ पहले प्यार तो हम कर लें बाद में तू शरमा लेना
पल दो पल दिल ख़ुश कर दे जीवन भर तड़पा लेना
तू कैसा है दीवाना तू कैसा मस्ताना
तू कैसा अन्जाना दीवाना मस्ताना
ओ गिर गई मेरे दिल पे बिजुरिया
लइ के प्यार ...

आ दुल्हनिया हो गई तुम्हरी रे
ओ लइ के प्यार ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like