काँची रे काँची रे - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
काँची रे काँची रे, प्रीत मेरी साँची
रुक जा न जा दिल तोड़ के

झूठा है ये गुस्सा तेरा सच्चा नहीं
सच्चे प्रेमी को तड़पाना अच्छा नहीं
वापस ना आऊंगा मैं जो चला जाऊंगा
ये तेरी गलियाँ छोड़ के, ए ए ...

तेरे हाथों में है मेरी डोरी जैसे
कच्चे धागे से मैं बंधा आया ऐसे
मुश्किल है जीना, देदे ओ हसीना
वापस मेरा दिल मोड़के, ए ए ...

काँचा रे काँचा रे, प्यार मेरा साँचा
रुक जा ना जा दिल तोड़ के

रंग तेरे में ये तन रंग लिया
तन क्या है मैने मन रंग लिया
बस चुप ही रहना, अब फिर ना कहना
रुक जा ना जा दिल तोड़ के, ए ए ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like