हो गया है तुझको तो प्यार सजना - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
न जाने मेरे दिल को क्या हो गया
अभी तो यहीं था अभी खो गया

हो गया है तुझको तो प्यार सजना
लाख कर ले तू इनकार सजना
दिलदार सजना, है ये प्यार सजना

देखा न तूने, मुड़के भी पीछे
कुछ देर तो मैं रुका था
जब दिलने तुझको रोकना चाहा
दूर तू जा चुका था
हुआ क्या न जाना, ये दिल क्यों दीवाना
हो गया है तुझको तो प्यार ...

अए वक़्त रुक जा, थम जा, ठहर जा
वापस ज़रा दौड़ पीछे
मैं छोड़ आयी, खुद को जहाँ पे
वो रह गया मोड़ पीछे
कहाँ मैं, कहाँ तू
ये कैसा है जादू
हो गया है तुझको तो प्यार ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like