हम को हमीं से चुरा लो - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
हम को हमीं से चुरा लो
दिल में कहीं तुम छुपा लो
हम अकेले खो न जायें
दूर तुम से हो न जायें
पास आओ गले से लगा लो
हम को हमीं से चुरा लो ...

ये दिल धड़का दो ज़ुल्फ़ें बिखरा दो
शरमा के अपना आँचल लहरा दो
हम ज़ुल्फ़ें तो बिखरा दें दिन में रात न हो जाये
हम आँचल तो लहरा दें पर बरसात न हो जाये
होने दो बरसातें करनी हैं कुछ बातें
पास आओ गले से लगा लो ...

तुम पे मरते हैं हम मर जायेंगे
ये सब कहते हैं हम कर जायेंगे
चुटकी भर सिन्दूर से तुम ये माँग ज़रा भर दो
कल क्या हो किसने देखा सब कुछ आज अभी कर दो
हो न हो सब राज़ी दिल राज़ी रब राज़ी
पास आओ गले से लगा लो ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like