दीवाना लेके आया है - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
दीवाना लेके आया है, दिल का तराना
दीवाना लेके आया है, दिल का तराना
देखो कहीं यारों, ठुकरा ना देना, मेरा नज़राना
दीवाना लेके ...

आज का दिन है, कितना सुहाना, झूम रहा प्यार मेरा
पूरी हों दिल की, सारी मुरादें, खुश रहे यार मेरा
हो हो, चाँद सा जीवन साथी मुबारक
जीवन में आना
दीवाना लेके ...

अपने भी हैं कुछ, ख्वाब अधूरे, कौन अब गिने कितने
सच तो ये है के मेरे, दोस्त के सपने भी, हैं मेरे अपने
हो हो, उसकी खुशी अब, मेरी खुशी है
ऐ दिल-ए-दीवाना
दीवाना लेके ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like