और क्या अहद-ए-वफ़ा होते हैं - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
और क्या अहद-ए-वफ़ा होते हैं
लोग मिलते हैं जुदा होते हैं

कब बिछड़ जाये हमसफ़र ही तो है
कब बदल जाये इक नज़र ही तो है
जान-ओ-दिल जिसपे फ़िदा होते हैं
और क्या अहद-ए-वफ़ा होते हैं ...

बात निकली थी इस ज़माने की
जिसको आदत है भूल जाने की
आप क्यों हमसे खफ़ा होते हैं
और क्या अहद-ए-वफ़ा होते हैं ...

जब रुला लेते हैं जी भर के हमें
जब सता लेते हैं जी भर के हमें
तब कहीं खुश वो ज़रा होते हैं
और क्या अहद-ए-वफ़ा होते हैं ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like