अक्सर मिलना ऐसा हुआ बस - अना क़ासमी

अना क़ासमीअना क़ासमी28 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

अक्सर मिलना ऐसा हुआ बस
लब खोले और उसने कहा बस

तब से हालत ठीक नहीं है
मीठा मीठा दर्द उठा बस

सारी बातें खोल के रक्खो
मैं हूं तुम हो और खुदा बस

तुमने दुख में आंख भिगोई
मैने कोई शेर कहा बस

वाकिफ़ था मैं दर्द से उसके
मिल कर मुझसे फूट पड़ा बस

जाने भी तो बात हटाओ
तुम जीते मैं हार गया बस

इस सहरा में इतना कर दे
मीठा चश्मा,पेड़,हवा बस
अना क़ासमी
About the poet

अना क़ासमी

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like