जाने क्या दुश्मनी है शाम के साथ - अना क़ासमी

अना क़ासमीअना क़ासमी28 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

जाने क्या दुश्मनी है शाम के साथ
दिल भी टूटा पड़ा है जाम के साथ

लफ़्ज़ होने लगे हैं सफबस्ता[1]
कौन उलझा ख़्याले-ख़ाम[2]के साथ

काम की बात बस नहीं होती
रोज़ मिलते हैं एहतमाम के साथ

कितना टूटा हुआ हूं अन्दर से
फिर कमर झुक गयी सलाम के साथ

बज़्म[3]आगे बढ़े ये नामुमकिन
मुक्तदी[4]उठ गये इमाम[5] के साथ

इन्क़लाब अब नहीं है थमने का
शाहज़ादे भी हैं गुलाम के साथ

बेतकल्लुफ़ बहस हों मकतब[6]में
इल्म घटता है एहतराम के साथ
अना क़ासमी
About the poet

अना क़ासमी

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like