चैत्र जाते-जाते

अमियचरण गोहाँईअमियचरण गोहाँई

1 min read · 12.4K reads

जीवन के पत्र में

बहुत चैत्र आते हैं

तप्त श्वास से

मरण झरकर

चैत्र सर्वदा रहता है।

हमारी वसुमती एक आग है।

उससे छाई हुई

धुआँ उठ-उठकर

जला हुआ जंगल उड़ाकर

अंगार के श्वास लेकर

तूफ़ान आते हैं

सूखे खेत में हँसते हैं खिलखिलाकर

व्यस्त, उन्मत्त, माताल।

चैत्र की संध्या में छाए, भस्म लगे हुए

हम संन्यासी हैं,

मुक्ति-पागल हैं

(राजपथ की अलेख धूल-मिट्टी)

हम रातें बिताते हैं

जीवन की नीरसता के बीच में

तप्तता के बीच

पचे झरते हैं-पत्ते झरकर गिरते हैं

चैत्र जाते-जाते

‘मेबेली’ लता प्रस्फुटित होगी।

अमियचरण गोहाँई
About the poet

अमियचरण गोहाँई

पाँचवें दशक में सक्रिय असमिया कवि।

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like