याद का इक दिया सा जलता है। - अमित

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमितअमिताभ त्रिपाठी ‘अमित26 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

याद का इक दिया सा जलता है।
लौ पकड़ने को दिल मचलता है।

ख़्वाब हो या कि हक़ीक़त दुनियाँ,
दम तो हर हाल में निकलता है।

वक़्त बेपीर है ये मान लिया,
आदमी ही कहाँ पिघलता है।

सरनिगूँ[1] देख कर तुझे ऐ दोस्त,
मुझको अपना वजूद[2] खलता है।

मौत के मुस्तकिल[3] तकाजों में,
एक दिन और यूँ ही टलता है।

अर्श[4] पर शम्स[5] कमल कीचड़ में,
नासमझ देख करके खिलता है।

हमनें इस तरह निभाये रिश्ते,
जैसे कपडे़ कोई बदलता है।

कारवाँ जाने अब कहाँ पहुँचे,
हर कोई अपनी चाल चलता है।

उनके मतलब का रास्ता अक्सर,
मेरी मजबूरियों से मिलता है।

अपनी जिद छोड़ दूँ ’अमित’ लेकिन,
उनका तेवर कहाँ बदलता है।
अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित
About the poet

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

View profile & all 109 Poems / Stories

More from अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

  1. जिन्दगी इक तलाश है क्या है? - अमित

    जिन्दगी इक तलाश है, क्या है?दर्द इसका लिबास है क्या है?

    12.4K reads
  2. जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइये - अमित

    जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइयेतकरीर ही करनी हो कहीं और जाइये

    12.4K reads
  3. दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी है - अमित

    दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी हैहाँ! तसव्वुर में मगर पुख़्ता सा घर आज भी है

    12.4K reads
  4. बतर्ज-ए-मीर - अमित

    अक्सर ही उपदेश करे है, जाने क्या - क्या बोले है।पहले ’अमित’ को देखा होता अब तो बहुत मुहँ खोले है।

    12.4K reads
  5. मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगे - अमित

    मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगेमैने छोड़ी पतवार सहारे क्या कर लेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like