बसन्त पंचमी पर निराला-स्मृति - अमित

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमितअमिताभ त्रिपाठी ‘अमित26 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

था यहाँ बहुत एकान्त, बंधु
नीरव रजनी-सा शान्त, बंधु
दुःख की बदली-सा क्लान्त, बंधु
नौका-विहार दिग्भ्रान्त, बंधु !

तुम ले आये जलती मशाल
उर्जस्वित स्वर देदीप्य भाल
हे ! कविता के भूधर विशाल
गर्जित था तुममें महाकाल

भाषा को दे नव-संस्कार
वर्जित-वंचित को दे प्रसार
कविता-नवीन का समाहार
करने में जीवन दिया वार

विस्मित है जग लख, महाप्राण !
अप्रतिहत प्रतिभा के प्रमाण
नर-पुंगव तुमने सहे बाण
निष्कवच और बिन सिरस्त्राण

अब श्रेय लूटने को अनेक
दादुर मण्डलियाँ रहीं टेक
कैसा था साहित्यिक विवेक
छिटके थे करके एक-एक

झेले थे कितने दाँव बंधु
दृढ़ रहे तुम्हारे पाँव बंधु
है, यह मुर्दों का गाँव बंधु
बाँधो न नाव इस ठाँव बंधु
अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित
About the poet

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

View profile & all 109 Poems / Stories

More from अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

  1. जिन्दगी इक तलाश है क्या है? - अमित

    जिन्दगी इक तलाश है, क्या है?दर्द इसका लिबास है क्या है?

    12.4K reads
  2. जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइये - अमित

    जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइयेतकरीर ही करनी हो कहीं और जाइये

    12.4K reads
  3. दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी है - अमित

    दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी हैहाँ! तसव्वुर में मगर पुख़्ता सा घर आज भी है

    12.4K reads
  4. बतर्ज-ए-मीर - अमित

    अक्सर ही उपदेश करे है, जाने क्या - क्या बोले है।पहले ’अमित’ को देखा होता अब तो बहुत मुहँ खोले है।

    12.4K reads
  5. मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगे - अमित

    मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगेमैने छोड़ी पतवार सहारे क्या कर लेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय