आशिक यहाँ जुल्फ-ओ-लब-ओ-रुख़्सार बहुत हैं - अमित

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमितअमिताभ त्रिपाठी ‘अमित26 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

आशिक यहाँ जुल्फ-ओ-लब-ओ-रुख़्सार[1] बहुत हैं।
पाने को इक झलक ही तलबगार बहुत हैं।

रेशम से भी नाजुक हैं तेरी जुल्फ के रेशे,
कहते हैं मगर इनमें गिरिफ़्तार बहुत हैं।

इतने फ़राख़-दिल[2] तो नहीं लोग यहाँ के,
क्या बात है के उसके मददगार बहुत हैं।

अब दिल में बस गये हो सितम चाहे जो करो,
वरना तो परी-रुख़ सरे संसार बहुत हैं।

किस - किस का भरे जाम कि जब एक है साक़ी,
प्यासे लब-ओ-सागर[3] लिये मैख़्वार बहुत हैं।

पतझड़ था और धूप थी, माली था अकेला,
अब खु़शबू-ए-चमन है तो हक़दार बहुत हैं।

चुपके से देखते हैं दिखावा नहीं करते,
मासूम न कह देना वो हुशियार बहुत हैं।

अब रुक गई है आ के कहानी तेरी हाँ पर,
अर्मान मेरे दिल में मेरे यार बहुत हैं।

जलवानुमा है हुस्न जो पाकीज़: करदे दिल,
यूँ तो गुदाज़ हुस्न के बाजार बहुत हैं।
अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित
About the poet

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

View profile & all 109 Poems / Stories

More from अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

  1. जिन्दगी इक तलाश है क्या है? - अमित

    जिन्दगी इक तलाश है, क्या है?दर्द इसका लिबास है क्या है?

    12.4K reads
  2. जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइये - अमित

    जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइयेतकरीर ही करनी हो कहीं और जाइये

    12.4K reads
  3. दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी है - अमित

    दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी हैहाँ! तसव्वुर में मगर पुख़्ता सा घर आज भी है

    12.4K reads
  4. बतर्ज-ए-मीर - अमित

    अक्सर ही उपदेश करे है, जाने क्या - क्या बोले है।पहले ’अमित’ को देखा होता अब तो बहुत मुहँ खोले है।

    12.4K reads
  5. मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगे - अमित

    मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगेमैने छोड़ी पतवार सहारे क्या कर लेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like