कलमघिस्सू पत्रकार - अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चनअमिताभ बच्चन24 Sept 1956

5 min read · 12.4K reads

जैसे कि हम क़लमघिस्सू पत्रकार हैं
जैसे कि बातें बनाकर हम भरते हैं अपना पेट
जैसे कि क़लम घिसने के लिए
हमारे पास कई तकिया क़लाम हैं
जैसे कि हालात अभी बेकाबू नहीं हुए
जैसे कि चीज़ें दुरूस्त करने के लिए अभी हमारे पास वक़्त है
जैसे कि अभी जून ही गुज़रा है जुलाई अगस्त बाक़ी हैं
जैसे कि सितम्बर तक कर सकते हैं इन्तज़ार
जैसे कि याद करो पिछले साल भी हमने धोखा खाया था
जैसे कि अभी कुछ कहना जल्दीबाज़ी होगी
जैसे कि अभी सूरत बदल सकती है
जैसे कि लम्बा वक़्त पड़ा है
जैसे कि हमारा देश बहुत बड़ा है
जैसे कि औसत बुरा नहीं है
जैसे कि अनिश्चितता बनी हुई है
जैसे कि हालत सुधर भी रही है
जैसे कि संकेत बुरे नहीं हैं
जैसे कि नुक़सान की भरपाई की पूरी उम्मीद है
जैसे कि नुक़सान भी इतना बड़ा और घातक नहीं है
जैसे कि डरने की कोई बात नहीं है
जैसे कि संकट का सामना करना इतना मुश्किल भी नहीं होगा
जैसे कि कुछ लोग नाराज़ हो सकते हैं
जैसे कि अंत में नतीज़ा अच्छा ही आएगा
जैसे कि दौड़ रही है गाड़ी पटरी पर
दौड़ रही है गाड़ी कलमघिस्सू पत्रकार की
अमिताभ बच्चन
About the poet

अमिताभ बच्चन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like