दूर और पास - अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चनअमिताभ बच्चन24 Sept 1956

5 min read · 12.4K reads

एक दूरी से बेटी जानती है वह माँ के साथ है
बेटी कहती है ये दूरी नितान्त ज़रूरी है
इसी नतीजे पर माँ भी पहुँची है
दोनों कहती हैं सबका अपना जीवन है
दोनों ने मान लिया है कि साथ रहेंगे तो
खटमल की तरह एक-दूसरे का ख़ून पीएँगे
दोनों को लगता है कि हाँ, वे हैं एक दूसरे के लिए
मगर दोनों हँसकर कहती हैं कि दूर रहकर वे ज़्यादा पास हैं
कितनी दूरी पर निकटता का अहसास बना रहेगा
ये छल-बल से तय होता है हर बार
ये तय होता है माँ-बेटी की बाज़ीगरी से
दोनों इस छल-बल और बाजीगरी में पूरी दुनिया को खींच लाती हैं
दोनों दूर होकर भी पास रहने की विकट कला रोज़ सीखती हैं
उनकी आज़ादी और प्यार के बचे रहने की
सबसे ज़रूरी शर्त आख़िर ये दूरी क्यों है
दूरी में अपनी भलाई देखने वाली इन अभिशप्त माँ-बेटियों से
कब मुक्त होगी ये दुनिया
लोग कब मन ही मन ये बुदबुदाना छोड़ेंगे
कि हाँ, दूर रहने में ही भलाई है
कि हाँ, दूर रहने में ही भलाई है
अमिताभ बच्चन
About the poet

अमिताभ बच्चन

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like