सिलसिला - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारे रूठने और
मेरे मनाने का एक निर्बाध सिलसिला

मेरी छोटी-छोटी मनुहारों से
तुम्हारा रूठना
हालाँकि बहुत ऊपर है

पर तुम जानते तो हो
अगर मैं लुटाना चाहूँ तो
केवल मनुहारें मेरे पास हैं

तभी तो
तुम इन्हें स्वीकार लेते हो
मेरी मनुहारों पे
अपना रूठना वार देते हो?
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like