सम्मान - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

वहां कोई स्युसाइड नोट नहीं मिला
लोग तारीफ कर रहे थे
बहू ने कितना अच्छा बयान दिया
डॉक्टर, पुलिस और मजिस्ट्रेट को
‘खाना बनाते हुए जल गई हूं मैं’
औरतों ने कहा ‘देवी के भजनों से होकर ही तो आई थी
तीज के बुलाने में भी कितना नाची थी
सचमुच अच्छी थी वह
सचमुच अच्छा बयान दिया उसने’

पर एक प्रश्न था-
जो हर घर की दहलीज से लग कर रेंग रहा था
सरसरा रहा था छतों पर नुकीली हवा की तरह-
‘जब वह जल रही थी
जब वह खाना बनाते हुए खुद को जला रही थी
उसे छोटे से घर के बहुत सारे लोग
कैसे और क्यों उसे जलने दे रहे थे?’
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like