कविता में - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

कितना कुछ कह लेते हैं
कविता में
सोच लेते हैं कितना कुछ

प्रतीकों के गुलदस्तों में
सजा लेते हैं विचारों के फूल

कविता को बांध कर स्केटर्स की तरह
बह लेते हैं हम अपने समय से आगे

वे जो रह गए हैं समय से पीछे
उनका हाथ थाम
साथ हो लेती है कविता

ज़िन्दगी जब बिखरती है माला के दानों-सी फ़र्श पर
कविता हो जाती है काग़ज़ का टुकड़ा
सम्भाल लेती है बिखरे दानों को

दुख और उदासी को हटा देती है
नींद की तरह
ताज़े और ठंडे पानी की तह
हो जाती है कविता
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like