क़ज़ा हर पल खड़ी है
अना फिर भी बड़ी है
जहाँ रोकी थी सा'अत
वहाँ देखो खड़ी है
निकालो लाश मेरी
मिरे अंदर पड़ी है
बहार आए तो कैसे
खड़ी सर्दी पड़ी है
मैं रोना चाहती हूँ
बड़ी नाज़ुक घड़ी है
मैं इक ऐसी कहानी
जो अब तक अन-पढ़ी
कहानी क्या है 'मीता'
ख़यालों की कड़ी है








