नज़र अपना कोई आता नहीं अब

अमीता परसुराम मीताअमीता परसुराम मीता15 Dec 1955

1 min read · 12.4K reads

नज़र अपना कोई आता नहीं अब

ख़ुद अपने से कोई नाता नहीं अब

तरसती है घटा सावन की सर को

कोई सावन में भी गाता नहीं अब

मुसाफ़िर किस तरह मंज़िल पे पहुँचे

कोई रहबर नज़र आता नहीं अब

ये कैसी कैफ़ियत है आगही की

कोई नश्शा भी बहकाता नहीं अब

समझ पाई कहाँ दुनिया तभी तो

किसी को कोई समझाता नहीं अब

यहाँ तो काग़ज़ी पहलुओं की रुत है

तभी गुल कोई मुरझाता नहीं अब

अमीता परसुराम मीता
About the poet

अमीता परसुराम मीता

उपनाम : 'मीता' मूल नाम : अमीता परसुराम जन्म : 15 Dec 1955

View profile & all 37 Poems / Stories

More from अमीता परसुराम मीता

  1. ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन

    ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिनहम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था

    12.4K reads
  2. शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैं

    शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैंफिर न जाने वही आशिक़ कहाँ खो जाते हैं

    12.4K reads
  3. बन गए दिल के फ़साने क्या क्या

    बन गए दिल के फ़साने क्या क्याखुल गए राज़ न जाने क्या क्या

    12.4K reads
  4. हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तू

    हज़ारों मंज़िलें फिर भी मिरी मंज़िल है तू ही तूमोहब्बत के सफ़र का आख़िरी हासिल है तू ही तू

    12.4K reads
  5. रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजे

    रक़ीब-ए-जाँ नज़र का नूर हो जाए तो क्या कीजेज़ियाँ दिल को अगर मंज़ूर हो जाए तो क्या कीजे

    12.4K reads