हाँ तिरा इंतिज़ार है अब तक
मुझ में इक जाँ-निसार है अब तक
वो जो मेरा कभी हुआ ही नहीं
उस का ही इख़्तियार है अब तक
कोई उम्मीद तो नहीं फिर भी
इक हसीं इंतिज़ार है अब तक
क्या ये आवारगी की मंज़िल है
हर क़दम सू-ए-यार है अब तक
हर जनम आग में जली सीता
फिर भी वो दाग़दार है अब तक








