हम-सर-ए-ज़ुल्फ़ क़द-ए-हूर-ए-शमाइल ठहरा

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

1 min read · 12.4K reads

हम-सर-ए-ज़ुल्फ़ क़द-ए-हूर-ए-शिमाइल ठहरा

लाम का ख़ूब अलिफ़ मद्द-ए-मुक़ाबिल ठहरा

दीदा-ए-तर से जो दामन में गिरा दिल ठहरा

बहते बहते ये सफ़ीना लब-ए-साहिल ठहरा

की नज़र रू-ए-किताबी पे तो कुछ दिल ठहरा

मक्तब-ए-शौक़ भी क़ुरआन की मंज़िल ठहरा

निगहत-ए-गुल से परेशान हुआ उस का दिमाग़

ख़ंदा-ए-गुल न हुआ शोर-ए-अनादिल ठहरा

नज्द से क़ैस जो आया मरे ज़िंदाँ की तरफ़

देर तक गोश-बर-आवाज़-ए-सलासिल ठहरा

हुस्न जिस तिफ़्ल का चमका वो हुआ बाइस-ए-क़त्ल

जिस ने तलवार सँभाली मिरा क़ातिल ठहरा

ख़त जो निकला रुख़-ए-जानाँ पे मिला बोसा-ए-ख़ाल

यही दाना फ़क़त इस किश्त का हासिल ठहरा

अलम इक नुक़्ता जो मशहूर था ऐ जोश-ए-जुनूँ

ग़ौर से की जो नज़र नुक़्ता-ए-बातिल ठहरा

दूर जब तक थे तड़पता था में कैसा कैसा

पास आ कर वो जो ठहरे तो मिरा दिल ठहरा

कसरत-ए-दाग़ से गुल-दस्ता बना दिल तो क्या

ज़ीनत-ए-बाग़ न आराइश-ए-महफ़िल ठहरा

दौड़ता क़ैस भी आता है निहायत ही क़रीब

इक ज़रा नाक़े को ऐ साहिब-ए-महमिल ठहरा

दम जो बेताब था मुद्दत से मिरे सीने में

तेग़-ए-क़ातिल के तले कुछ दम-ए-बिस्मिल ठहरा

हम बड़ी दूर से आए हैं तुम्हारा है ये हाल

घर से दरवाज़े तक आना कई मंज़िल ठहरा

अब तक आती है सदा तुर्बत-ए-लैला से 'अमीर'

सारबान अब तो ख़ुदा के लिए महमिल ठहरा

अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like