दिल जो सीने में ज़ार सा है कुछ

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

1 min read · 12.4K reads

दिल जो सीने में ज़ार सा है कुछ

ग़म से बे-इख़्तियार सा है कुछ

रख़्त-ए-हस्ती बदन पे ठीक नहीं

जामा-ए-मुस्तआर सा है कुछ

चश्म-ए-नर्गिस कहाँ वो चश्म कहाँ

नश्शा कैसा ख़ुमार सा है कुछ

नख़्ल-ए-उम्मीद में न फूल न फल

शजर-ए-बे-बहार सा है कुछ

साक़िया हिज्र में ये अब्र नहीं

आसमाँ पर ग़ुबार सा है कुछ

कल तो आफ़त थी दिल की बेताबी

आज भी बे-क़रार सा है कुछ

मुर्दा है दिल तो गोर है सीना

दाग़ शम-ए-मज़ार सा है कुछ

इस को दुनिया की उस को ख़ुल्द की हिर्स

रिंद है कुछ न पारसा है कुछ

पहले इस से था होशियार 'अमीर'

अब तो बे-इख़्तियार सा है कुछ

अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like