हैं न ज़िंदों में न मुर्दों में कमर के आशिक़

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

1 min read · 12.4K reads

हैं न ज़िंदों में न मुर्दों में कमर के आशिक़

न इधर के हैं इलाही न उधर के आशिक़

है वही आँख जो मुश्ताक़ तिरे दीद की हो

कान वो हैं जो रहें तेरी ख़बर के आशिक़

जितने नावक हैं कमाँ-दार तिरे तरकश में

कुछ मिरे दिल के हैं कुछ मेरे जिगर के आशिक़

बरहमन दैर से काबे से फिर आए हाजी

तेरे दर से न सरकना था न सरके आशिक़

आँख दिखलाओ उन्हें मरते हों जो आँखों पर

हम तो हैं यार मोहब्बत की नज़र के आशिक़

छुप रहे होंगे नज़र से कहीं अन्क़ा की तरह

तौबा कीजे कहीं मरते हैं कमर के आशिक़

बे-जिगर मारका-ए-इश्क़ में क्या ठहरेंगे

खाते हैं ख़ंजर-ए-माशूक़ के चरके आशिक़

तुझ को काबा हो मुबारक दिल-ए-वीराँ हम को

हम हैं ज़ाहिद उसी उजड़े हुए घर के आशिक़

क्या हुआ लेती हैं परियाँ जो बलाएँ तेरी

कि परी-ज़ाद भी होते हैं बशर के आशिक़

बे-कसी दर्द-ओ-अलम दाग़ तमन्ना हसरत

छोड़े जाते हैं पस-ए-मर्ग ये तर्के आशिक़

बे-सबब सैर-ए-शब-ए-माह नहीं है ये 'अमीर'

हो गए तुम भी किसी रश्क-ए-क़मर के आशिक़

अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like