अफ़्साना-ए-हयात को दोहरा रहा हूँ मैं - अमीन हज़ीं

अमीन हज़ींअमीन हज़ीं

4 min read · 12.4K reads

अफ़्साना-ए-हयात को दोहरा रहा हूँ मैं
यूँ अपनी उम्र-ए-रफ़्ता को लौटा रहा हूँ मैं

इक इक क़दम पे दर्स-ए-वफ़ा दे रहा हूँ मैं
ये किस की जुस्तुजू है किधर जा रहा हूँ मैं

या रब किसी का दाम-ए-हसीं मुंतज़िर न हो
पर शौक़ के लगे हैं उड़ा जा रहा हूँ मैं

इस सहर-ए-रंग-ओ-बू ने तो दीवाना कर दिया
दामन के तार तार को उलझा रहा हूँ मैं

सोज़-ए-दरून-ए-सीना को नग़मों में ढाल रहा हूँ मैं
साज़-ए-नफ़स के तार को बर्मा रहा हूँ मैं

राह-ए-तलब में देख मेरे दिल की हसरतें
साए में पा-ए-ख़िज्र को सहला रहा हूँ मैं

रस्ते की ऊँच नीच से वाक़िफ़ तो हूँ ‘अमीं’
ठोकर क़दम क़दम पे मगर खा रहा हूँ मैं
अमीन हज़ीं
About the poet

अमीन हज़ीं

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like